'यादवों को कूच-कूच कर मारने वाले अनंत सिंह अब राजद उम्मीदवार है', सुशील मोदी ने लालू यादव का वीडियो शेयर करते हुए किया तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 16, 2022 18:30 IST2022-10-16T18:27:48+5:302022-10-16T18:30:09+5:30

सुशील मोदी ने मोकामा के बाहुबली नेता अतंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा उपचुनाव में टिकट दिये जाने को मुद्दा बनाते हुए लालू यादव पर जबरदस्त हमला किया है।

'Anant Singh, who killed the Yadavs by traveling, is now RJD candidate', Sushil Modi took a jibe while sharing Lalu Yadav's video | 'यादवों को कूच-कूच कर मारने वाले अनंत सिंह अब राजद उम्मीदवार है', सुशील मोदी ने लालू यादव का वीडियो शेयर करते हुए किया तंज

'यादवों को कूच-कूच कर मारने वाले अनंत सिंह अब राजद उम्मीदवार है', सुशील मोदी ने लालू यादव का वीडियो शेयर करते हुए किया तंज

Highlightsसुशील मोदी ने लालू यादव का पुराना वीडियो शेयर करके अनंत सिंह की पत्नी को टिकट देने पर राजद को घेरासुशील मोदी ने लालू यादव के मुख के अतंत सिंह द्वारा यादव पर किये गये अत्याचार की याद दिलाईसुशील मोदी ने कहा कि यादवों को कूच-कूच कर मारने वाले अनंत सिंह अब राजद उम्मीदवार है

पटना: राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुशील मोदी ने मोकामा के बाहुबली नेता अतंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा उपचुनाव में टिकट दिये जाने को मुद्दा बनाते हुए लालू यादव पर जबरदस्त हमला किया है। सुशील मोदी ने लालू यादव के मुख के अतंत सिंह की कथा का जिक्र करते हुए उनके द्वारा यादव पर किये गये अत्याचार की याद दिलाई है।

सुशील मोदी ने इस मुद्दे पर राजद को घेरने के लिए अपने ट्विटर हैंडल से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कहा, "यादवों को कूच-कूच कर मारने वाले अनंत सिंह अब राजद उम्मीदवार है"

मालूम हो कि आगामी तीन नवंबर को अनंत सिंह के रसूख वाले मोकामा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। मोकामा के अलावा गोपालगंज सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है और दोनों उपचुनाव के नतीजे 6 नवंबर को आएंगे।

मोकामा सीट से राजद ने अतंत सिंह का पत्नी नीलम सिंह को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने मोकामा से बाहुबली नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को लड़ाने का फैसला किया है।

राजद द्वारा अनंत सिंह की पत्नी को टिकट दिये जाने के बाद से भाजपा लगातार राजद की खिंचाई कर रही है। सुशील मोदी ने भी लालू यादव का जो वीडियो शेयर किया है। उसके खुद लालू यादव अनंत सिंह द्वारा एक यादव को बुरी तरह से मारे जाने का उल्लेख कर रहे हैं।

लालू यादव उस वीडियो में कह रहे हैं कि नीतीश कुमार अनंत सिंह को बचा रहे थे लेकिन हमने अनंत सिंह को जेल भेजा। उन्होंने एक यादव की जान ले ली थी। वीडियो में लालू यादव अनंत सिंह से साथ नीतीश कुमार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं अगर गोपालगंज उपचुनाव की बात करें तो राजद ने वहां से पूर्व विधायक मोहन प्रसाद गुप्ता को टिकट दिया है। वहीं भाजपा की ओर से गोपालगंज में मोहन प्रसाद गुप्ता को पूर्व विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी चुनौती देंगी। 

Web Title: 'Anant Singh, who killed the Yadavs by traveling, is now RJD candidate', Sushil Modi took a jibe while sharing Lalu Yadav's video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे