लाइव न्यूज़ :

MLA अनंत सिंह ने कहा- हमें बाहुबली और अपराधी कहते हैं, नीतीश बताएं कि 15 सालों तक कौन रैली में जुटाता था भीड़ 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2019 18:16 IST

अनंत सिंह ने दावा किया कि हम कांग्रेस की रैली के लिए जरूर भीड जुटाएंगे. अपने प्रतिद्वंद्वी जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार के खिलाफ बोलते हुए अनन्त सिंह ने कहा कि जदयू के विधान पार्षद ने ही मोकामा में कन्हैया सिंह पर जानलेवा हमला कराया है. 

Open in App

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला लागातार जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर आग उगलते हुए कहा कि जो लोग आज हमें बाहुबली और अपराधी कहते हैं जरा वो बताएं 15 सालों तक नीतीश जी की रैली में कौन भीड़ जुटाता था? उन्होंने कहा कि जब हम उनके लिए भीड़ इकठ्ठा करते थे, तब सब ठीक था. लेकिन आज हम अपराधी हो गए हैं. 

अनंत सिंह ने दावा किया कि हम कांग्रेस की रैली के लिए जरूर भीड जुटाएंगे. अपने प्रतिद्वंद्वी जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार के खिलाफ बोलते हुए अनन्त सिंह ने कहा कि जदयू के विधान पार्षद ने ही मोकामा में कन्हैया सिंह पर जानलेवा हमला कराया है. 

उन्होंने कहा कि घायल कन्हैया के बयान के बाद भी नीरज कुमार पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है. नीतीश सरकार अपने विधान पार्षद को बचाने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार पर पुलिस कार्रवाई करे. वहीं, अनंत सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए नीरज ने कहा कि अनंत हमें डराने की कोशिश ना करें. हमारा मनोबल कोई नहीं तोड सकता. अगर किसी में हिम्मत है तो मुझ पर एक भी भ्रष्टाचार या अपराध का मामला साबित कर दे. 

नीरज ने कहा कि अनंत सिंह बहुत कानून का पोथी पढ लिए हैं. वो जब कोर्ट-कचहरी का चक्कर काट रहे थे तो सबके सामने गिड़गिड़ा रहे थे. नीरज ने कहा कि बिहार में सुशासन और कानून का राज है इसलिए वो हमें धौंस दिखाने की कोशिश न करें.

वहीं, 3 फरवरी को पटना में होने वाली कांग्रेस की जन आाकांक्षा रैली में बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मंच पर जगह नहीं मिलने को लेकर कंग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सेतु बनता है तो सबका साथ होता है. अनंत सिंह कांग्रेस का साथ दे रहे हैं ये अच्छी बात है. 

गोहिल ने इसके आगे कहा कि अब कांग्रेस को लोगों का समर्थन बिना शर्त ही मिल रहा है, लेकिन जब गोहिल से अनंत को मंच पर जगह मिलने से संबंधित सवाल किया गया तो गोहिल ने कहा कि अनंत को मंच पर जगह नहीं मिलेगी. इससे पहले रविवार को पटना में भी अनंत सिंह ने पार्टी के सीनियर नेता अखिलेश सिंह के साथ रोड शो किया था. 

इस तरह मंच पर जगह नही मिलने के साथ ही मोकामा के निर्दलीय और बाहुबली विधायक अनंत सिंह की कांग्रेस में एंट्री को लेकर संशय बरकरार है. पटना में बाहुबली विधायक अनंत शो के साथ कांग्रेस के सांसद अखिलेश सिंह भी शामिल हुए थे, दोनों एक ही गाड़ी पर सवार थे तो उनके साथ सैकड़ों की संख्या में बाइकर्स भी थे. 

इस दौरान अनंत सिंह ने कहा था कि 3 फरवरी को कांग्रेस की ओर से पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली के लिए ये प्रचार किया जा रहा है. पूरे विपक्ष की बस एक ही योजना है मोदी और नीतीश सरकार को सत्ता से बाहर करना है. कांग्रेस से अनंत सिंह के चुनाव लड़ने पर अखिलेश ने कहा कि अभी टिकट तय नहीं है. 

दूसरी ओर अनंत ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि मैं कांग्रेस से ही चुनाव लड़ूंगा. वहीं विधायक अनंत सिंह के कांग्रेस के रोड शो में शामिल होने पर जब प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई राहुल गांधी के विचारों का समर्थन करता है तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पार्टी में शामिल होने और टिकट देने पर आलाकमान ही अंतिम फैसला लेगा.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया