शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गोवा में लड़ेगी चुनाव, पार्टी नेता आनंदराव अडसुल ने किया दावा- कई स्थानीय नेता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2023 07:15 IST2023-04-12T07:08:41+5:302023-04-12T07:15:24+5:30

शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल ने कहा कि कई स्थानीय नेताओं ने शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने में रुचि दिखाई है, जिसे फरवरी में चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना नाम और 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था।

Anandrao Adsul said eknath Shinde-led Shiv Sena will contest elections in Goa | शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गोवा में लड़ेगी चुनाव, पार्टी नेता आनंदराव अडसुल ने किया दावा- कई स्थानीय नेता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं

तस्वीरः PTI

Highlightsशिंदे की पार्टी के एक नेता ने कहा कि पार्टी गोवा में चुनाव लड़ेगी और जल्द ही इसके लिए एक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल ने कहा कि पूर्व में अविभाजित शिवसेना ने गोवा में चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बिना दृढ़ विश्वास के लड़ी थी।अडसुल ने कहा, हमें लोगों के मन-मस्तिष्क पर प्रभाव पैदा करने की जरूरत है।

पणजीः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी गोवा में चुनाव लड़ेगी और जल्द ही इसके लिए एक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर महाराष्ट्र में सत्ता में मौजूद पार्टी को गोवा में चुनाव जीतने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है।

पूर्व लोकसभा सदस्य अडसुल ने कहा कि पूर्व में अविभाजित शिवसेना ने गोवा में चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बिना दृढ़ विश्वास के लड़ी थी। उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना गोवा में अगला चुनाव दृढ़ विश्वास के साथ लड़ेगी और एक नयी शुरुआत करेगी। गोवा के लोगों को आश्वस्त होना चाहिए कि यह पार्टी उनके लिए काम करने के लिए यहां है। हमें लोगों के मन-मस्तिष्क पर प्रभाव पैदा करने की जरूरत है। ’’ 

उन्होंने कहा कि कई स्थानीय नेताओं ने शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने में रुचि दिखाई है, जिसे फरवरी में चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना नाम और 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था। अडसुल ने आरोप लगाया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) राज्यसभा सांसद संजय राउत और अन्य जिन्हें पूर्व में गोवा में पार्टी मामलों का प्रभारी नामित किया गया था, राज्य में उम्मीदवारों को चुनाव टिकट देते समय मौद्रिक विचारों से प्रभावित होते थे।

भाषा इनपुट

 

Web Title: Anandrao Adsul said eknath Shinde-led Shiv Sena will contest elections in Goa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे