लाइव न्यूज़ :

आनंदीबेन पटेल ने भवेश कुमार सिंह को मुख्‍य सूचना आयुक्‍त की शपथ दिलाई

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:14 IST

Open in App

लखनऊ, छह फरवरी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में नवनियुक्त राज्य मुख्य सूचना आयुक्त भवेश कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राजभवन से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भवेश कुमार सिंह के शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, राज्य सूचना आयुक्त हर्ष वर्धन शाही, रचना पाल, सुभाष चन्द्र सिंह, अजय कुमार उप्रेती, किरन बाला चौधरी, चन्द्र कान्त पाण्डेय, प्रमोद कुमार तिवारी, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजीव कपूर तथा प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार, मंडलायुक्त रंजन कुमार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

उल्‍लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश राज्‍य सूचना आयोग में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्‍त अधिकारी भवेश कुमार सिंह की राज्‍य मुख्‍य सूचना आयुक्‍त के पद पर शुक्रवार को नियुक्ति की गई।

प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार जितेंद्र कुमार ने भवेश कुमार सिंह को राज्‍य मुख्‍य सूचना आयुक्‍त के पद पर नियु‍क्‍त किये जाने संबंधी आदेश जारी किया।

आदेश के मुताबिक राज्‍य मुख्‍य सूचना आयुक्‍त पद पर की गई यह नियुक्ति भवेश कुमार सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण किये जाने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा उनके द्वारा 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक के लिए, जो भी पहले हो, होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू