लाइव न्यूज़ :

आनंदीबेन और योगी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:05 IST

Open in App

लखनऊ, 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।

मंगलवार को राजभवन से जारी बयान के अनुसार राज्यपाल पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम प्रेम, सद्भाव एवं लोक कल्याण के प्रतीक थे। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए लोक कल्याण की भावना से कार्य करने चाहिए।”

राज्यपाल ने कहा कि इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रभाव बहुत तेजी से फैल रहा है, ऐसी स्थिति में सभी लोग कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पर्व एवं त्यौहार को मनायें।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदि शक्ति माँ भगवती के अनुष्ठान के पर्व वासंतिक नवरात्रि एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा, “शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हम सबको एक नई प्रेरणा और प्रकाश प्रदान करता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ भगवती इस चराचर जगत की आदि शक्ति हैं तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन हम सबको जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है।”

राम नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था और सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है।

वर्तमान समय की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए योगी ने अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु लोग रामनवमी के अवसर पर घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू