लाइव न्यूज़ :

आनंद तेलतुम्बड़े भाकपा (माओवादी) के सक्रिय सदस्य हैं : एनआईए

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:46 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने विशेष अदालत को बताया कि ऐल्गार परिषद माओवादी संबंध मामले में आरोपी कार्यकर्ता आनंद तेलतुम्बड़े भाकपा (माओवादी) के ‘सक्रिय सदस्य’ हैं और संगठन के एजेंडा से बहुत करीब से जुड़े हुए हैं।

मामले की जांच कर रहे एनआईए ने कार्यकर्ता की जमानत याचिका पर लिखित जवाब में 26 फरवरी को यह बात कही। जवाब की एक प्रति मंगलवार को उपलब्ध करायी गई।

इस साल जनवरी में तेलतुम्बड़े ने विशेष एनआईए अदालत में जमानत याचिका दायर कर दावा किया कि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है और अभियोजन पक्ष की कहानी कि वह सरकार के खिलाफ लड़ाई के लिए भड़का रहे थे, सिर्फ ‘कहानी है।’

जमानत का विरोध करते हुए जांच एजेंसी ने कहा कि यह कहना ‘‘एकदम गलत’’ है कि आरोपी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।

एनआईए ने कहा, ‘‘वास्तविकता यह है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य है कि वह भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य है और भाकपा (माओवादी) के एजेंडा में काफी गहरे तक संलिप्त है।’’

एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि आनंद तेलतुम्बड़े इस मामले में वांछित अपने भाई मिलिंद तेलतुम्बड़े से संपर्क में था और दोनों के बीच गोपनीय बैठक हुई थी।

उसने कहा, ‘‘आनंद तेलतुम्बड़े शहरी क्षेत्र की यात्रा के दौरान अपने भाई से मिलता था और दोनों अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में एकत्र किया गया माओवादी विचाराधारा वाला साहित्य साझा किया करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!