लाइव न्यूज़ :

भीमा कोरेगांव मामला: सामाजिक कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबड़े को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2019 10:18 IST

इससे पहले एक अदालत ने शुक्रवार को एल्गार-परिषद माओवादी संबंध मामले में दलित शिक्षाविद आनंद तेलटुम्बड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

Open in App

भीमा कोरेगांव मामले को लेकर समाजिक कार्यकर्ता और लेखक आनंद तेलतुंबड़े को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस ने शनिवार की सुबह मुंबई से आनंद तेलतुंबड़े को गिरफ्तार किया है। इससे पहले  पुणे सत्र अदालत ने शुक्रवार को तेलतुम्बडे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

इससे पहले एक अदालत ने शुक्रवार को एल्गार-परिषद माओवादी संबंध मामले में दलित शिक्षाविद आनंद तेलटुम्बड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किशोर वडाने ने कहा, जांच अधिकारी ने तेलटुम्बड़े के खिलाफ पर्याप्त सामग्री एकत्रित की है।

 न्यायाधीश ने कहा था कि मेरे नजरिये से, जांच अधिकारी ने अपराध में आरोपी की संलिप्तता दिखाने के लिए पर्याप्त सामग्री एकत्रित की है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि जांच महत्वपूर्ण चरण में है और आरोपी से हिरासत में पूछताछ करना जरूरी है।

अभियोजन पक्ष ने गुरुवार को साक्ष्यों वाला एक लिफाफा सौंपा था और दावा किया गया था कि यह माओवादी गतिविधियों में तेलटुम्बड़े की संलिप्तता को साबित करता है। तेलटुम्बड़े ने पुणे अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने एल्गार परिषद मामले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग वाली उनकी याचिका खारिज की थी।

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस