लाइव न्यूज़ :

आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:52 IST

Open in App

प्रयागराज, 22 सितंबर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले में आरोपी आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने पीटीआई/भाषा को बताया कि आरोपी आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी को आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ की अदालत में पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि आनंद गिरि के वकील ने अदालत में जमानत याचिका पेश की, लेकिन न्यायाधीश ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद और मामले की गंभीर प्रकृति को देखते हुए जमानत याचिका नामंजूर कर दी। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

अदालत में जांच अधिकारी महेश सिंह द्वारा साक्ष्य के तौर पर दिवंगत महंत के दो मोबाइल फोन, मरने से पूर्व महंत नरेंद्र गिरि द्वारा बनाया वीडियो, नायलॉन की रस्सी, चाकू, सात पन्नों का सुसाइड नोट प्रस्तुत किया गया।

मामले की अगली सुनवाई के लिए पांच अक्टूबर की तारीख तय की गयी है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को महंत नरेंद्र गिरि का शव उनके मठ के कमरे से मिला था। पुलिस के मुताबिक, महंत नरेंद्र गिरि ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। सोमवार की देर रात अमर गिरि पवन महाराज द्वारा जार्जटाउन थाना में प्राथमिकी कराई गई जिसमें महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल