लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी ओमीक्रोन से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के एक उपायुक्त रैंक के अधिकारी कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के यह अधिकारी मादक पदार्थों के एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर के प्रत्यर्पण के सिलसिले में लंदन गए थे।

पुलिस के मुताबिक अधिकारी के साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्हें उनके घरों में पृथकवास में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि 2020 में हरविंदर सिंह के खिलाफ ब्रिटेन को प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया था। हरविंदर लंदन के साउथहॉल इलाके में रहता है।

दिल्ली पुलिस के प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर हरविंदर सिंह को ब्रिटेन की पुलिस ने फरवरी में गिरफ्तार किया था। वेस्टमिंस्टर कोर्ट में उसके खिलाफ मुकदमा नवंबर में समाप्त हुआ और सिंह ने भारत के प्रत्यर्पण के लिए अपनी सहमति दे दी।

आदेश के बाद, दिल्ली पुलिस आयुक्त द्वारा गठित एक टीम जिसमें उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह, सहायक उपायुक्त राहुल विक्रम और निरीक्षक अनुज कुमार शामिल थे, उन्हें हरविंदर सिंह को हिरासत में लेने के लिए लंदन भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं