एनएससीएन (के) के एक कैडर ने अरुणाचल प्रदेश में आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 13:42 IST2021-06-03T13:42:24+5:302021-06-03T13:42:24+5:30

An NSCN(K) cadre surrenders in Arunachal Pradesh | एनएससीएन (के) के एक कैडर ने अरुणाचल प्रदेश में आत्मसमर्पण किया

एनएससीएन (के) के एक कैडर ने अरुणाचल प्रदेश में आत्मसमर्पण किया

ईटानगर, तीन जून एनएससीएन (के) के एक कैडर ने अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में अधिकारियों और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि किमोंग हासेन के रूप में पहचाने गए संगठन के बागी, स्वयंभू सिपाही ने उपायुक्त तारो मिजे, पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष बुधवार को आत्मसमर्पण किया।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के लाजू गांव का निवासी हासेन 1999 में संगठन में शामिल हुआ था जब उसे समूह ने प्रभावित किया था।

मिजे ने कहा, “हासेन ने अपने परिवार के साथ सामान्य जिंदगी जीने के लिए आधिकारिक रूप से मेरे और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया।”

उपायुक्त ने बताया कि उसने इस शर्त पर आत्मसमर्पण किया है कि अगर वह किसी अवैध या राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो वह कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: An NSCN(K) cadre surrenders in Arunachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे