लाइव न्यूज़ :

एनआईए की एक टीम ठाणे में व्यापारी मनसुख हिरन के आवास पर गयी

By भाषा | Updated: April 19, 2021 17:28 IST

Open in App

मुम्बई, 19 अप्रैल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ठाणे में सोमवार को व्यापारी मनसुख हिरन के आवास पर गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुम्बई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक वाहन मिला था एवं उसमें विस्फोटक सामग्री रखी थी, उसके कुछ दिनों बाद हिरन की कथित रूप से हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनआईए जांच दल करीब सवा दो बजे ठाणे में विकास पाम्स सोसायटी में हिरन के घर पहुंचा।

उन्होंने बताया कि दल हिरन की मौत की जांच के सिलसिले में उनके परिवार के सदस्यों से मिलेगा।

एनआईए अंबानी के घर के बाहर मिले एसयूवी वाहन मामले एवं हिरन की कथित हत्या की जांच कर रही है । उस वाहन में विस्फोटक सामग्री रखी थी।

अधिकारी ने बताया कि यह दूसरी बार है कि एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी हिरन के घर गये हैं। इससे पहले 11 मार्च को एनआईए की टीम हिरन के गयी थी और उनकी पत्नी एवं बच्चों से बातचीत की थी।

उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को दक्षिण मुम्बई में अंबानी के घर के बाहर एक स्कार्पियो वाहन मिला था जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी थी।

यह वाहन हिरन का था। हिरन पांच मार्च को एक नाले में मृत पाये गये थे।

उनकी पत्नी ने शिकायत में हिरन की मौत में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे पर संदेह व्यक्त किया था।

शुरु में महाराष्ट्र के आतंकवाद-निरोधक दस्ते ने अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था और वह इस मामले की जांच कर रहा था।

बाद में एनआईए ने इस मामले की जांच अपने हाथों में ले ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे