लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:47 IST

Open in App

रायपुर, 11 अप्रैल छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जिसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कटेकल्याण थाना सीमा क्षेत्र के तहत गादाम और जंगमपाल गांवों के बीच एक जंगल में अपराह्न करीब दो बजे उस समय मुठभेड़ हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी।

उन्होंने कहा, "गोलीबारी रुकने के बाद, राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित, घटनास्थल से नक्सली वेट्टी हंगा का शव बरामद हुआ। मुठभेड़ स्थल से आठ एमएम की एक पिस्तौल, एक देशी बंदूक, दो किलोग्राम का आईईडी, बैग, दस्तावेज और दवाएं बरामद हुईं।"

पल्लव ने कहा कि हंगा प्रतिबंधित माओवादी संगठन का "मिलिशिया कमांडर" था और उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल