लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कांग्रेस विधायक का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने की पुष्टि

By सुमित राय | Updated: April 14, 2020 22:08 IST

गुजरात में कांग्रेस के एक विधायक का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है, जिसकी पुष्टि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने की।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि एक विधायक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।बताया जा रहा है कि गुजरात के जमालपुर से विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

गुजरात में कांग्रेस के एक विधायक को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि एक विधायक में कोरोना वायरस पाया गया है।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, "एक विधायक का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।"

हालांकि गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने विधायक का नाम नहीं बताया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गुजरात के जमालपुर से कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इमरान खेड़ावाला ने मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य के गृह मंत्री से मुलाकात की थी। दरअसल, मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के मामलों को रोकने के लिए अहमदाबाद के पुराने शहर और दानीलिम्बडा इलाकों में बुधवार सुबह 6 बजे से कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इस घोषणा करने से पहले विजय रुपाणी ने कांग्रेस विधायकों गयासुद्दीन शेख, इमरान खेड़ावाला और शैलेष परमान के साथ बैठक की, जो इन दोनों क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

गुजरात में कोविड-19 के अब तक 617 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से अधिकतर अहमदाबाद शहर से हैं। अहमदाबाद शहर में 350 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से अब तक गुजरात में 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 55 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसगुजरातसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह