लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के तहत समावेशी, निष्पक्ष समाज का निर्माण किया जा रहा है: जयशंकर

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:31 IST

Open in App

पणजी, 19 मार्च केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के तहत बेहद क्षमतावान 'समावेशी और निष्पक्ष' समाज का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ प्रतिक्रिया से साफ पता चलता है कि देश ने पिछले सात सालों में कैसी प्रगति की है।

गोवा में अंतरराष्ट्रीय केंद्र द्वारा आयोजित '' डेवलपमेंट डायलाग द इंडिया वे '' के एक सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही।

उन्होंने कहा '' मोदी सरकार को अब सात साल हो गए हैं। मैं क्रांतिकारी बदलाव के साथ अधिक क्षमताओं और मजबूती के साथ समावेशी, निष्पक्ष समाज को निर्मित होते हुए देख रहा हूं। ''

जयशंकर ने कहा कि तथ्य यह है कि महामारी के दौरान जितने लोगों के खातों में सरकार द्वारा धन जमा किया गया उनकी संख्या अमेरिका की जनसंख्या से अधिक है और यह भारत की प्रगति की परिचायक है।

उन्होंने कहा '' क्या आप 10 साल पहले स्वास्थ्य कवरेज के विचार के बारे में सोच सकते थे। आप आयुष्मान भारत को देखिये, आप डिजिटल संपर्क को देखिये। ''

जयशंकर ने कहा कि एक उभरती हुई ताकत के तौर पर भारतियों को जानना चाहिए कि वे कौन हैं और उनकी विरासत और संस्कृति क्या है।

मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्मभर भारत केवल एक आर्थिक पारिभाषिक शब्द नहीं था, यह एक विचार प्रक्रिया भी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे