लाइव न्यूज़ :

लोक सेवा में रोमांचक, संतोषजनक करियर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है : मोदी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 09:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाले लोगों को शनिवार को बधाई दी और कहा कि लोक सेवा में एक रोमांचक तथा संतोषजनक करियर उनकी प्रतीक्षा कर रहा है और वे भारत की यात्रा की महत्वपूर्ण अवधि के दौरान अहम प्रशासनिक भूमिकाएं निभाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा पास न करने वाले लोगों को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जो युवा मित्र यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर पाए, मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि आप बहुत प्रतिभाशाली हैं। अभी और मौके आएंगे। साथ ही भारत में विविध अवसर हैं जिन्हें तलाश करना होगा। आप जो भी करने का निर्णय लें, उसके लिए आपको शुभकामनाएं।’’

इस बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 545 पुरुषों और 216 महिलाओं समेत कुल 761 उम्मीदवार पास हुए हैं। बिहार के शुभम कुमार और मध्य प्रदेश की जागृति अवस्थी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग