लाइव न्यूज़ :

नोएडा की कंपनी से तांबे की तार चोरी करने के आरोप में एक कर्मचारी और दो सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:10 IST

Open in App

नोएडा, 16 जुलाई गौतमबृद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर -58 थाने की पुलिस ने मदरसन कंपनी से कॉपर वायर (तांबे की तार) की चोरी करने के आरोप में वहां कार्यरत एक कर्मचारी और दो सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तांबे की तार भी बरामद की है जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है।

नोएडा सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मदरसन कंपनी में लगी सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारी रजनी कांत शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि दो जुलाई की रात चार स्पूल (बंडल) तार चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में शुक्रवार को अवनीश कुमार, सत्य स्वरूप सिंह और प्रदीप को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से 69 किलोग्राम तांबे की तार बरामद की गई है जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। सिंह के मुताबिक प्रदीप मदरसन कंपनी में काम करता है, जबकि अवनीश तथा सत्य स्वरूप कंपनी में लगी सुरक्षा एजेंसी की ओर से गार्ड व सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।

सिंह के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों इससे पहले भी कंपनी से कीमती सामान की चोरी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?