असम में नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी करने को लेकर एक बुजुर्ग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:13 IST2021-08-25T20:13:54+5:302021-08-25T20:13:54+5:30

An elderly man arrested for allegedly molesting minor girl in Assam | असम में नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी करने को लेकर एक बुजुर्ग गिरफ्तार

असम में नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी करने को लेकर एक बुजुर्ग गिरफ्तार

असम के कछार जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने को लेकर 63 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी को नौ साल की लड़की के संगीत शिक्षक के रूप में रखा गया था। यह घटना सिलचर के रोंगपुर इलाके में घटी और पीड़िता की मां द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद सामने आयी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ लड़की ने पेड़ू में दर्द की शिकायत की और उसने संगीत की क्लास करने की अनिच्छा प्रकट की तब उसके परिवार के सदस्यों ने उस व्यक्ति से संपर्क किया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया ।’’ लड़की की मां ने यह भी आरोप लगाया कि आरेापी ने पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए पैसे का लालच दिया था। रोंगपुर पुलिस चौकी के प्रभारी बी बोरगोहैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: An elderly man arrested for allegedly molesting minor girl in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे