लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना विकसित की जाएगी: चौहान

By भाषा | Updated: April 15, 2021 22:56 IST

Open in App

भोपाल, 15 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरसस संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना विकसित की जाएगी।

कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लेते हुए चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के विस्तार को देखते हुए नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता के साथ इलाज संबंधी व्यवस्था के सभी प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि इस आपदा और चुनौती का प्रभावी तरीके से सामना करने के लिए चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ वरिष्ठ चिकित्सकों, जन-संचार क्षेत्र में दीर्घ अनुभव रखने वाले व्यक्तियों, मेडिकल एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन और जन-सरोकार से जुड़े व्यक्तियों के सुझाव लिए जा रहे हैं।

बैठक में नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कोरोना संक्रमण के प्रबंधन और इस संबंध में जागरूकता के लिए समाज की सोच को बदलने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रभावी जन-संचार रणनीति विकसित करने की आवश्यकता है।

सत्यार्थी ने कहा कि सामाजिक चेतना जगाने के लिए धर्मगुरूओं का सहयोग लेने, आपदा प्रबंधन के साथ सूचनाओं के संबंध में सटीक और सही जानकारियों के प्रसार की प्रभावी व्यवस्था विकसित करनी होगी। सही समय पर कोरोना जांच की व्यवस्था और कोरोना संक्रमण के विरूद्ध बेहतर कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए।

वहीं, इस बैठक में मौजूद सीआईआई मध्यप्रदेश के चेयरमैन सौरभ सांगला ने कहा कि श्रमिकों का पलायन न हो, इसके लिए प्रभावी प्रयास आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन छोटी जगहों पर औद्योगिक गतिविधियां अधिक हैं वहां पर्याप्त अस्पतालों की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो