लाइव न्यूज़ :

अंडमान में किए गए भूकंप के झटके महसूस, तीव्रता 4.5 मापी गई 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 4, 2018 08:25 IST

भूकप की तीव्रता अधिक नहीं थी। रिएक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई है। फिलहाल कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 04 जुलाईः अंडमान द्वीप समूह में बुधवार सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद कुछ लोग डर की वजह से घर से बाहर निकल आए। हालांकि भूंकप की तीव्रता अधिक नहीं थी। रिएक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई है। फिलहाल कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन खबर लिखे जाने तक इसके केंद्र का पता नहीं चल सका है। 

आपको बता दें कि मंगलवार (तीन जुलाई) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई थी। यह भूकंप सुबह करीब पौने चार बजे आया था, जिसकाअधिकेंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में था। 

इससे पहले एक जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, जोकि रिएक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई था। इसका केंद्र हरियाणा का सोनीपत था और भूकंप के झटके दोपहर के करीब 3 बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए थे।

कैसे करें भूकंप से बचाव?

अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

वहीं, अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह