लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म पीडिता को आग लगाकर जलाने का प्रयास किया गया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 15:55 IST

Open in App

जयपुर, पांच मार्च राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र में 33 साल की दुष्कर्म पीड़िता को कथित रूप से आग लगाकर जलाने का प्रयास किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार तड़के घटित हुई थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिये बीकानेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रदीप विश्नोई को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हनुमानगढ़ के गोलूवाला में दुष्कर्म के मामले में जमानत पर चल रहे एक बदमाश ने पीड़िता को आग के हवाले कर देने की घटना बेहद निंदनीय है। आखिर कब तक कांग्रेस सरकार के कुशासन में हमारी बहन-बेटियां हैवानों की गंदी नियत का शिकार होती रहेगी?’’

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता एक नाबालिग बच्ची की मां है और पति के साथ विवाद के बाद से वह अपनी नानी के साथ रह रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिये बीकानेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के एक पीड़ित के घर में घुसा ओर बाहर से कमरे में केरोसीन का छिड़काव कर दरवाजा खटखटाया और दुष्कर्म पीड़िता को नाम से बुलाया। उन्होंने कहा कि जब पीडिता ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने जलती हुई एक लकड़ी की छड़ी पीड़िता के ऊपर उछाल दी जिससे लगी आग में वह झुलस गई।

उन्होंने बताया कि पीडिता की नानी ने आरोप लगाया कि यह काम दुष्कर्म आरोपी प्रदीप विश्नोई ने किया है। आरोपों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हालांकि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और यदि जांच में उसकी संलिप्तता पाई जाती है तो आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

पीडिता ने आरोपी विश्नोई के खिलाफ 2018 में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इस मामलें की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos