लाइव न्यूज़ :

कोडरमा में बैंक में सेंधमारी की कोशिश नाकाम, गैस कटर छोड़ कर भागे चोर

By भाषा | Updated: February 10, 2021 01:11 IST

Open in App

कोडरमा, नौ फरवरी झारखंड के कोडरमा जिले में तिलैया थाना क्षेत्र के श्रम कल्याण परिसर की यूनियन बैंक की शाखा में चोरों की सेंधमारी की कोशिश उस समय नाकाम हो गयी जब एलार्म के लिए फिट सायरन बजते ही बैंक के अंदर घुसे दो चोर गैस कटर छोड़कर वहां से नौ दो ग्यारह हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार तड़के कर्मा श्रम कल्याण परिसर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में चोरों ने दीवार काटकर चोरी का असफल प्रयास किया क्योंकि जैसे ही उन्होंने बैंक के स्ट्रांग रूम की ग्रिल को हाथ लगाया वहां फिट सेंसर के चलते सायरन जोर से बजने लगा और भयभीत चोर गैस कटर वहीं छोड़कर उल्टे पांव भाग निकले।

उन्होंने बताया कि पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक शेखर सिंह ने क्षेत्रीय प्रबंधक और स्थानीय पुलिस को दी। अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बैंक पहुंच कर घटना का जायजा लिया। सीसीटीवी में आई तस्वीरों में दोनों चोर चेहरे को कपड़ा और मास्क से ढके नजर आए।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि चोरों ने बैंक में पहले मुआयना किया। इसके बाद चोरों ने स्ट्रांग रूम के ग्रिल को हाथों से पकड़ा। चोरों के ऐसा करते ही सेंसर लगा सायरन जोरों से बजने लगा जिससे चोर घबराकर बैंक से बाहर भाग निकले।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पुलिस शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू