लाइव न्यूज़ :

माला अडिगा को बाइडन की पत्नी का नीति निदेशक बनाए जाने से उडुपी जिले के उनके गांव में खुशी का माहौल

By भाषा | Updated: November 22, 2020 18:05 IST

Open in App

मंगलुरु, 22 नवंबर अमेरिका नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन की नीति निदेशक के रूप में माला अडिगा की नियुक्ति से उडुपी जिले के कुंडापुर तालुक के काक्कुंजे गांव में खुशी का माहौल है।

वह पूर्ववर्ती अविभाजित दक्षिण कन्नड़ जिला के निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक लिमिटेड के संस्थापक के सूर्यनारायण अडिगा और 2008 में मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाले अरविंद अडिगा के परिवार से हैं।

माला अडिगा की बुआ निर्मला उपाध्याय ने कुंडापुर में संवाददाताओं से कहा कि माला एक स्नेही और प्यारी लड़की है। निर्मला उनके पिता की बड़ी बहन हैं।

निर्मला ने कहा कि वह रिश्तों को बहुत बढ़िया से निभाती हैं और भारत में मजबूती से अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं।

निर्मला (87) ने कहा कि माला ने शनिवार को व्हाइट हाउस में वरिष्ठ कर्मचारी बनाए जाने की खबर साझा करने के लिए उन्हें फोन किया था।

उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी है।

माला के पिता डॉ. रमेश अडिगा (84) तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं।

जब वह 25 साल के थे, तो वे अमेरिका चले गए थे।

माला की माँ जया अडिगा ने वेल्लोर में चिकित्सा की पढ़ाई की थी।

निर्मला ने 2019 में बेंगलुरू में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान माला से मुलाकात को याद किया।

निर्मला ने तब नवंबर 2019 में अपनी बेटी सुजाता नक्कतैया और परिवार के साथ बेंगलुरु की यात्रा की थी।

माला अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पति चार्ल्स और बेटी आशा के साथ बेंगलुरु आई थीं।

वह सात साल पहले कुंडापुर आई थीं और उन्हें वहाँ का समुद्र तट काफी पसंद आया था।

उन्होंने काक्कुंजे मंदिर में पूजा अर्चना की थी और वह बबेरियानाकट्टे में अपने पैतृक घर भी गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों