राजस्थान में अराजकता का माहौल, भ्रष्टाचार में लिप्त गहलोत सरकार: भाजपा

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:28 IST2021-07-10T19:28:14+5:302021-07-10T19:28:14+5:30

An atmosphere of anarchy in Rajasthan, Gehlot government indulging in corruption: BJP | राजस्थान में अराजकता का माहौल, भ्रष्टाचार में लिप्त गहलोत सरकार: भाजपा

राजस्थान में अराजकता का माहौल, भ्रष्टाचार में लिप्त गहलोत सरकार: भाजपा

नयी दिल्ली, 10 जुलाई राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि वहां अराजकता की स्थिति है और अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राज्य में पिछले एक साल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में भी बहुत इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा था, उस समय राजस्थान की महिलाएं और बच्चियां कोरोना के साथ-साथ ऐसे हैवानों से भी खुद को बचा रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि इनको बचाने वाली वहां की सरकार आंख और कान बंद करके बैठी हुई थी। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में नोटों के आगे कुछ नहीं चलता है। राज्य में पीड़ित, शोषित और वंचितों की कोई नहीं सुनता है।’’

राजस्थान के सांसद राठौर ने कहा कि प्रदेश की सरकार का एक ही लक्ष्य है कि किसी तरह सत्ता में बने रहना।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसकी वजह से ही उन्होंने सबको खुली छूट दे रखी है। इसी कारण राज्य के हालात इतने खराब हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: An atmosphere of anarchy in Rajasthan, Gehlot government indulging in corruption: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे