कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

By भाषा | Updated: November 21, 2020 11:24 IST2020-11-21T11:24:43+5:302020-11-21T11:24:43+5:30

An army soldier martyred in firing from Pakistan in Kashmir | कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

जम्मू, 21 नवंबर पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की, जिसमें शनिवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में एक हलवदार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाद में उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: An army soldier martyred in firing from Pakistan in Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे