ताजपुरिया गिरोह का एक कथित शार्प शूटर रोहिणी में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:31 IST2021-07-16T16:31:05+5:302021-07-16T16:31:05+5:30

An alleged sharp shooter of Tajpuria gang arrested in Rohini | ताजपुरिया गिरोह का एक कथित शार्प शूटर रोहिणी में गिरफ्तार

ताजपुरिया गिरोह का एक कथित शार्प शूटर रोहिणी में गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 16 जुलाई टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के एक कथित शार्प शूटर को यहां गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो कारतूस के साथ एक देशी पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी शाहिल उर्फ पुनीत कुमार गांव सिरासपुर का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को हमारे जिले की विशेष टीम को सूचना मिली कि टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का एक शार्प शूटर, जिसके पास अवैध हथियार हैं, रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में अपने दोस्तों से मिलने आ रहा है। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए एक योजना बनाई गई। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में की गई है।’’

उन्होंने कहा कि उसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये गये है। तायल ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह हेमंत उर्फ चीकू नाम के एक गैंगस्टर के संपर्क में था, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है।’’

कुमार ने पुलिस को बताया कि ताजपुरिया गिरोह ने उसे पिस्तौल दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: An alleged sharp shooter of Tajpuria gang arrested in Rohini

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे