लाइव न्यूज़ :

चावल व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटने का एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 22:12 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 23 जनवरी जिले की सदर थाना पुलिस ने कथित रूप से बंदूक की नोक पर चावल व्यापारी का अपहरण कर उससे 20 लाख रुपये लूटने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रतिया फतेहाबाद निवासी सियासत ने गत 11 जनवरी को दी तहरीर में बताया था कि वह चावल का व्यापार करता है और उसके साथ टोहाना निवासी नरेश उर्फ निक्कू दलाली का कार्य करता है।

पुलिस ने तहरीर के हवाले से बताया कि सात जनवरी को सियासत, नरेश के साथ गाड़ी में सवार होकर व्यापार के लिए दिल्ली के लिए निकला था, मुंढाल पहुंचते ही नरेश ने जींद में काम होने की बात कहते हुए गाड़ी का रूख जींद की तरफ मोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि गांव ईगराह के निकट कार सवार नकाबपोश युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली और असलहा के बल पर 20 लाख रुपये की नकदी लूट ली।

शिकायत के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने लूट के बाद सियासत गाड़ी में डालकर कम्बल से ढक दिया और सुबह जब छोड़ा तो वह गांव पीपलथा, थाना गढ़ी इलाके में सुनसान जगह पर थे।

तहरीर के मुताबिक नरेश ने उसे धमकी दी की अगर मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो अंजाम बुरा होगा।

सियासत ने आरोप लगाया कि उसके साथ लूटपाट तथा अपहरण की साजिश में नरेश का हाथ है।

सदर थाना पुलिस ने सियासत की शिकायत पर नरेश को नामजद कर पांच अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण, लूट, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेश को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे