लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बच्चे का अपहरण और हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 14, 2021 00:43 IST

Open in App

नोएडा, 13 फरवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बे सूरजपुर में फिरौती के लिए पांच वर्षीय एक बच्चे का अपहरण और उसकी हत्या करने की घटना के संबंध में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी का दूसरा साथी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना सूरजपुर के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले ब्रह्मदेव के पांच वर्षीय बच्चे रितिक का 24 जनवरी को दो लोगों ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था।

उन्होंने कहा कि अपहरण करने के बाद आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर शव को दलदल में गाड़ दिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को अनिल नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

अनिल ने पुलिस को बताया कि उसने तथा विजय नामक एक अन्य व्यक्ति ने पांच लाख रुपए की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया था।

अधिकारी ने बताया कि विजय फरार है।

डीसीपी ने बताया कि अनिल की निशानदेही पर पुलिस ने अगवा बच्चे के शव को बरामद कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो