लाइव न्यूज़ :

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को जलाकर मार डालने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:10 IST

Open in App

पटना—हाजीपुर, 17 नवंबर बिहार के वैशाली जिले के चांदपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत रसलपुर हबीब गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पिछले महीने एक युवती को किरासन तेल छिड़ककर जलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है तथा इस मामले में दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपियों में से एक चंदन कुमार को गिरफ्तार किए जाने के साथ दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

गत 30 अक्टूबर की शाम कचरा फेंकने गयी युवती के साथ बदमाशों ने कथित तौर पर छेडखानी की और जब इसका उसने विरोध किया तो उन लोगों ने उसके शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा दी थी, जिसके बाद गंभीर रूप से जख्मी युवती को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने 15 नवंबर को दम तोड़ दिया।

मृत युवती के शव को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दफनाया गया था। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।

हाजीपुर नगर पुलिस के समक्ष पीडिता द्वारा दर्ज कराये गए बयान में उसने अपने साथ घटी घटना के लिए गांव के ही सतीश कुमार, चंदन और विजय राय को जिम्मेदार ठहराया था ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने पर चांदपुरा पुलिस चौकी के प्रभारी विशुनदेव दूबे को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए महनार के पुलिस उपाधीक्षक एस के पंजियार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल