लाइव न्यूज़ :

लापता विमान AN-32 के पायलट की पत्नी ने कहा- कभी सोचा भी न था, पायलट पति ऐसे नजरों से ओझल हो जाएंगे

By भाषा | Updated: June 6, 2019 20:31 IST

वायुसेना का कहना है कि AN-32 विमान ने दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर अरुणाचल के शि-योमी जिले में मेंचुका आधुनिक लैंडिंग ग्राउंड के लिये उड़ान भरी थी और ग्राउंड कंट्रोल से विमान का आखिरी बार संपर्क दिन में एक बजे हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देविमान में मौजूद लोगों के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि वो जल्द से जल्द इनको खोजें। वायु सेना विमान पर सवार कर्मियों के परिवारों को बचाव अभियान के बारे में लगातार जानकारी दे रही है।

लापता विमान एएन-32 के पायलट आशीष तंवर की पत्नी संध्या तंवर ने सोचा भी नहीं होगा कि सोमवार का दिन उनके लिये इतना बुरा साबित होगा। संध्या वायुसेना के जोरहाट स्थित एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में ड्यूटी पर ही थीं जब आशीष तंवर ने इसी वायुसेना अड्डे से अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के घने जंगल के लिये उड़ान भरी थी। वह एटीसी पर उनके विमान की सारी गतिविधि देख रही थीं। महज आधा घंटा बाद ही विमान रडार की पहुंच से गायब हो गया।

संध्या उन लोगों में से पहली थीं जिन्हें वायुसेना के इस विमान के लापता होने का पता चला। विमान पर 12 और लोग सवार थे। संध्या एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी हैं और वह जोरहाट वायुसेना अड्डे पर तैनात हैं। संध्या का विवाह 2018 में आशीष तंवर से हुआ था और उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में वे दोनों अलग होंगे। रूस में बने इस विमान की चार दिन से तलाश जारी है और इसका पता लगाने के लिये बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दिन बढ़ने के साथ इन सभी के परिजन का तनाव और नाउम्मीदी बढ़ती जा रही है।

वायुसेना का कहना है कि विमान ने दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर अरुणाचल के शि-योमी जिले में मेंचुका आधुनिक लैंडिंग ग्राउंड के लिये उड़ान भरी थी और ग्राउंड कंट्रोल से विमान का आखिरी बार संपर्क दिन में एक बजे हुआ था। सूत्रों के अनुसार संध्या उस वक्त एटीसी में ड्यूटी पर ही थीं। विमान में उनके 29 वर्षीय पति और 12 अन्य लोग थे। हरियाणा के पलवल के रहने वाले आशीष तंवर अपनी बी.टेक की डिग्री पूरी करने के बाद दिसंबर 2013 में वायुसेना में शामिल हुए थे। पलवल स्थित उनके गांव में गम का माहौल पसरा है। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया