लाइव न्यूज़ :

AN-32: खराब मौसम के कारण वायु सैनिकों का शव निकालने का अभियान लगातार तीसरे दिन रुका

By भाषा | Updated: June 18, 2019 03:05 IST

खराब मौसम के कारण कोई भी अभियान आज शुरू नहीं किया जा सका है क्योंकि हेलीकाप्टर को उड़ान भरने में दिक्कत हो रही है ।

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हुए एएन -32 विमान में सवार 13 वायु सैनिकों के शवों को निकालने का अभियान खराब मौसम के कारण लगातार तीसरे दिन निलंबित रहा । वायु सेना के अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और अन्य कारणों से कोई हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। राहत एवं बचाव दल ने मौके से कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) एवं उड़ान डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) बरामद कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण कोई भी अभियान आज शुरू नहीं किया जा सका है क्योंकि हेलीकाप्टर को उड़ान भरने में दिक्कत हो रही है ।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘भारी बारिश एवं घने बादलों की वजह से अभियानों को रोक दिया गया है । घटनास्थल एक पहाड़ी पर है जो अभियान को और कठिन बना रहा है ।’’

अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के बावजूद, भारतीय वायु सेना, सेना और स्थानीय लोगों की बचाव टीम वायु सैनिकों के शवों को निकालने की पूरी कोशिश कर रही है। भारतीय वायु सेना ने गुरुवार को कहा था कि विमान में सवार सभी 13 सैनिकों की मौत हो गयी है। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह