लाइव न्यूज़ :

एएमयू के छात्रों ने कृषि कानून तत्‍काल रद्द करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 15, 2020 22:05 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 15 दिसंबर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर राष्ट्रपति से नए कृषि कानूनों पर चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करने और इन कानूनों पर रोक लगाने की मांग की है।

छात्रों ने बताया कि उन्होंने किसानों के आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 15 दिसंबर को संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन करते हुए छात्रों द्वारा काला दिवस मनाया गया था, किसानों के समर्थन के लिए उसी दिन को चुना गया है। छात्रों ने कैंडल लाइट मार्च निकाला जो बाबे सर सैयद गेट पर जाकर संपन्‍न हुआ।

आंदोलनकारी छात्रों ने विश्‍वविद्यालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों को राष्‍ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसमें नये कृषि क़ानूनों और संशोधित नागरिकता अधिनियम को तत्‍काल रद्द करने की मांग की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब