लाइव न्यूज़ :

एएमयू का छात्र लापता

By भाषा | Updated: February 25, 2021 15:36 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 25 फरवरी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का परास्नातक का एक छात्र छात्रावास के अपने कमरे से संदिग्ध हालात में लापता हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से बिहार निवासी और बीए अंतिम वर्ष का छात्र अशरफ अली मंगलवार को एसएस साउथ हॉल छात्रावास के अपने कमरे से निकला था। उसके बाद से छात्रा की कोई सूचना नहीं है।

छात्रावास के अन्य छात्रों के मुताबिक अशरफ अपना ज्यादातर वक्त अपने कमरे में ऑनलाइन कक्षाओं में बिताता था।

एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि अशरफ का मोबाइल फोन बंद है और बुधवार तड़के कुछ सेकंड के लिए उसका फोन ऑन हुआ था।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को अशरफ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने लापता छात्र के परिवार से संपर्क किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं