लाइव न्यूज़ :

एएमयू ने शुरू कराया टीकाकरण का ऑडिट

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:17 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 20 मई बड़ी संख्या में अपने शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कोविड-19 से हुई मृत्यु से बेजार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन ने अपने कर्मियों के टीकाकरण का ऑडिट शुरू किया है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि टीका लगवाने से परहेज करना इन मौतों के लिए किस हद तक जिम्मेदार है।

एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने विश्वविद्यालय बिरादरी को लिखे एक खुले पत्र में कहा कि इस बात के मजबूत सुबूत हैं कि कर्मियों द्वारा कोविड-19 का टीका लगवाने से परहेज करने की वजह से इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की इस वायरस से मौत हो गई।

पिछले हफ्ते एएमयू के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस तरफ इशारा किया था।

कुलपति ने पत्र में कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में इस वक्त दो टीकाकरण केंद्र हैं और विश्वविद्यालय समुदाय से अपील है कि वह सभी शक-शुबहे छोड़कर टीका लगवाए ताकि अब आगे कोई और जनहनि ना हो।

गौरतलब है कि पिछले एक महीने के दौरान एएमयू के 19 शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षकों की कोविड-19 या उससे मिलते जुलते लक्षणों के कारण मौत हो गई है।

कुलपति ने कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर इससे निपटने की तैयारियों के लिए 15 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है, जो परिसर में तीसरी लहर के मद्देनजर जरूरी संसाधनों तथा चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता की कार्य योजना तैयार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह