लाइव न्यूज़ :

एएमयू के प्रो चांसलर नवाब इब्ने सईद खान का निधन

By भाषा | Updated: June 2, 2021 16:29 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), दो जून अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के प्रति कुलाधिपति (प्रो चांसलर) और छतरी रियासत के नवाब इब्ने सईद खान का निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

एएमयू द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक खान ने मंगलवार रात अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

खान एएमयू के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पूर्व छात्र थे और वह पिछले 30 वर्षों से विश्वविद्यालय के अवैतनिक कोषाध्यक्ष भी थे। इसके अलावा उन्होंने एएमयू के विभिन्न पदों पर भी काम किया।

उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि नवाब कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे लेकिन वह उससे उबर गए थे, मगर उसके बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं पैदा हो गईं।

एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने नवाब को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए कहा कि एएमयू उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा उनका कर्जदार रहेगा।

नवाब के पार्थिव शरीर को पड़ोस के बुलंदशहर जिले में स्थित छतरी कस्बे में उनके पारिवारिक कब्रगाह में बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos