लाइव न्यूज़ :

अम्शीपुरा मुठभेड़ मामला : सेना ने कहा कि सैन्य कर्मियों के लिए नकद पुरस्कार की कोई व्यवस्था नहीं है

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 जनवरी सेना ने सोमवार को इस बात से इंकार किया कि अम्शीपुरा में एक कथित फर्जी मुठभेड़ में अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामना कर रहे उसके कैप्टन ने 20 लाख रुपये के पुरस्कार के लिए आतंकवादियों को मारा। सेना ने मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से दायर आरोपपत्र का एक तरह से प्रतिवाद किया है।

श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर कहा कि सैन्यकर्मियों के लिए युद्ध के हालात या ड्यूटी के दौरान किसी तरह की कार्रवाई के लिए नकद पुरस्कार की व्यवस्था नहीं है।

इसने कहा, ‘‘मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि अम्शीपुरा मुठभेड़ में 20 लाख रुपये के पुरस्कार के लिए आतंकवादियों को मारा गया। यह स्पष्ट किया जाता है कि भारतीय सेना में इसके कर्मियों के लिए युद्ध के हालात या ड्यूटी के दौरान किसी तरह की कार्रवाई के लिए नकद पुरस्कार की कोई व्यवस्था नहीं है।’’

बयान में कहा गया कि खबर ‘‘भारतीय सेना की प्रक्रियाओं के तथ्यों पर आधारित नहीं है।’’

तीन युवकों को पिछले वर्ष जुलाई में आतंकवादी बताकर एक कथित फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

घटना की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से गठित विशेष जांच दल ने अपने आरोपपत्र में कहा कि ‘‘फर्जी मुठभेड़’’ के माध्यम से आरोपी कैप्टन भूपिंदर सिंह और दो अन्य नागरिकों -- तबश नाजीर और बिलाल अहमद लोन ने ‘‘वास्तविक अपराध के साक्ष्यों को जानबूझकर नष्ट किया और आपराधिक षड्यंत्र के तहत जानबूझकर गलत सूचना फैलाई ताकि 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि को हड़प सकें।’’

सेना ने मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए थे।

पुलिस ने 26 दिसंबर 2020 को शोपियां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपपत्र दायर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र