लाइव न्यूज़ :

अमृतसर ट्रेन हादसाः निशाने पर कांग्रेस सरकार, सिद्धू की पत्नी पर हादसे के बाद तुरंत घटनास्‍थल से भागने का आरोप

By भाषा | Updated: October 20, 2018 01:40 IST

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा,‘‘रावण का पुतला जला दिया गया था और मैं वहां से निकली ही थी कि यह हादसा हुआ। प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि घायलों को इलाज मिले।’’ उन्होंने लोगों से इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचने की सलाह दी।

Open in App

पंजाब के अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे ने शुक्रवार को राजनीतिक रंग ले लिया। विपक्ष ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर रेलवे पटरी के निकट समारोह की अनुमति देने में खामियों का आरोप लगाया। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पर भी घटना के बाद मौके से तुरन्त चले जाने के आरोप लगे है।

इस समारोह की मुख्य अतिथि नवजोत कौर सिद्धू ने बाद में उस अस्पताल में मीडिया से बात की जहां घायलों को ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को समुचित इलाज मिले।

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा,‘‘रावण का पुतला जला दिया गया था और मैं वहां से निकली ही थी कि यह हादसा हुआ। प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि घायलों को इलाज मिले।’’ उन्होंने लोगों से इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचने की सलाह दी।

केन्द्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘अमृतसर ट्रेन हादसे में कई निर्दोष लोगों की जान जाने के संबंध में शोक व्यक्त करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है। इस घटना की जांच होनी चाहिए क्योंकि इससे प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हुए है।’’

मौके पर मौजूद चश्मदीद बीजेपी एक प्रवक्ता ने नवजोत कौर पर घटना के बाद भाषण बीच में छोड़कर घटनास्‍थल से भागने का आरोप लगाया।

अकाली दल के अन्य नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना की दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनकर वह दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वह घटनास्‍थल पर गए थे। वहां कई लोग ऐसे मौजूद थे, जिन्होंने अपनों को खोया था। उनमें से ज्यादातर लोग नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पर आरोप लगा रहे थे। साथ ही लोग इलाके के काउंसलर पर भी आरोप लगा रहे थे। लोगों के अनुसार अगर सुरक्षा संबंधित सभी कदम उठाए गए होते तो यह हादसा नहीं हुआ होता।

 

भाजपा नेता और केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि यह एक त्रासदी थी जिसे टाला जा सकता था।

इसके अलावा घायलों को देखने सिविल अस्पताल देखने पहुंचे अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह आहूजा ने कहा, "मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कार्रवाई होगी। चाहे वह नवजोत कौर सिद्धू ही क्यों ना हो।"

पटरी के करीब क्यों जलाया जा रहा था रावण, सिद्धू की पत्नी ने की थी शिरकत

कुछ विपक्षी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिना किसी उचित मंजूरी के रेल पटरियों के निकट कांग्रेस द्वारा दशहरा आयोजित कराया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जिम्मेदारी तय करने और दोषियों को दंड़ित करने के लिए इस घटना की उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की।

उनके पुत्र और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर बहुत दुखी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर के निकट शुक्रवार शाम रावण दहन देखने के लिए रेल की पटरियों पर खड़े लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई जबकि 72 अन्य घायल हो गए।

भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) समेत सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत एवं बचाव अभियान में मदद करने को कहा है।

टॅग्स :रेल हादसापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां