लाइव न्यूज़ :

अमृतसर ट्रेन हादसा: पंजाब सरकार ने कहा- छह पुलिसकर्मियों, सात नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई

By भाषा | Updated: October 22, 2019 05:18 IST

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मीडिया में आई उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें राज्य सरकार पर दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया। गौरतलब है कि गत वर्ष दशहरा पर रावण दहन देखने के लिए ट्रेन की पटरियों पर एकत्रित भीड़ पर एक ट्रेन चढ़ गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने पिछले साल एक ट्रेन हादसे में 60 लोगों की मौत को लेकर छह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की।अमृतसर नगर निगम के सात कर्मचारियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

पंजाब सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने पिछले साल एक ट्रेन हादसे में 60 लोगों की मौत को लेकर छह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की और अमृतसर नगर निगम के सात कर्मचारियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मीडिया में आई उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें राज्य सरकार पर दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया। गौरतलब है कि गत वर्ष दशहरा पर रावण दहन देखने के लिए ट्रेन की पटरियों पर एकत्रित भीड़ पर एक ट्रेन चढ़ गई थी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस और नगर निगमकर्मी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। जलंधर के मंडल आयुक्त बी पुरुषार्थ ने मुख्यमंत्री के आदेश पर 19 अक्टूबर 2018 को हुई दुर्घटना की मस्जिट्रेट जांच की थी।

हाल में कुछ खबरों पर संज्ञान लेते हुए सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और इस मामले को दबाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को फिर से होने से रोकने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं