Amritsar Lok Sabha Election 2024: पूर्व राजदूत तरणजीत संधू की सुरक्षा बढ़ी, 'Y+' श्रेणी सुरक्षा में 2-4 कमांडो होंगे तैनात
By आकाश चौरसिया | Updated: April 10, 2024 16:59 IST2024-04-10T16:09:49+5:302024-04-10T16:59:50+5:30
Amritsar Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्रालय ने संधू को यह सुरक्षा दस्ता मुहैया करवाया है, क्योंकि मंत्रालय ने एक हफ्ते पहले मुहर लगा दी थी। इंटेलिजेंस ब्यूरो को जानकारी मिली थी कि तरणजीत को धमकी दी गई और उनके ऊपर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए यह रिपोर्ट आईबी ने मंत्रालय को दी।

फोटो क्रेडिट- (एएनआई)
Amritsar Lok Sabha Election 2024: केंद्र सरकार ने अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनकी सुरक्षा में अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का दस्ता तैनात रहेगा। गौरतलब है कि भाजपा में वो हाल में ज्वाइन हुए हैं और उन्हें भाजपा ने अमृतसर से उम्मीदवार बनाया है।
गृह मंत्रालय ने संधू को यह सुरक्षा दस्ता मुहैया करवाया है, क्योंकि मंत्रालय ने एक हफ्ते पहले मुहर लगा दी थी। इंटेलिजेंस ब्यूरो को जानकारी मिली थी कि तरणजीत को धमकी दी गई और उनके ऊपर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए यह रिपोर्ट आईबी ने मंत्रालय को दी।
भाजपा में उसे पहले हरदीप सिंह पुरी, एस. जयशंकर भी भाजपा को ज्वाइन करने वाले पूर्व राजदूत रह चुके हैं। उन्हें भी भाजपा ने संसद पहुंचाया और वे केंद्र सरकार में अहम पद भी संभाल रहे हैं।
कौन हैं संधू?
तरणजीत संधू 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वो कांग्रेस नेता और श्रीमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के फाउंडर तेजा सिंह सामुंदरी के पोते हैं। 1 फरवरी, 2024 में संधू पद से रिटायर हुए थे और तब से वो काफी लोगों के बीच जा रहे हैं। उन्होंने अपने दादा की जन्मशताब्दी के मौके पर बड़ा आयोजन भी किया था, जिसमें जिले के कई लोगों ने शिरकत थी। उसी समय ये कयास लगने लगे थे कि वो अमृतसर से आम चुनाव लड़ने वाले हैं।