लाइव न्यूज़ :

अमृतरसर ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत और 20 घायल, CM अमरिंदर सिंह ने किया मुआवजे का ऐलान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 18, 2018 14:59 IST

Amritsar blast: निरंकारी भवन में हुए धमाके को लेकर आईजी (बॉर्डर) सुरेंद्र पाल सिंह परमार का कहना है कि जिस समय यह धमाका हुआ है उस समय डेरे में करीब 250 लोग मौजूद थे, जिसमे से तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 15 से 20 लोग घायल हुए हैं।

Open in App

पंजाब के अमृतरसर के राजासांसी गांव में रविवार (18 नवंबर) को हुए निरंकारी भवन में धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि इस घटना में मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायलों का इलाज निशुल्क किया जाएगा। 

वहीं, निरंकारी भवन में हुए धमाके को लेकर आईजी (बॉर्डर) सुरेंद्र पाल सिंह परमार का कहना है कि जिस समय यह धमाका हुआ है उस समय डेरे में करीब 250 लोग मौजूद थे, जिसमे से तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि दो लोगों ने डेरे में ग्रेनेड फेंकी है, जोकि बाइक पर सवार होकर आए थे।इस घटना पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा है कि मेरी संवेदना उन लोगों के परिवारों के साथ है जिन्होंने इस घटना में अपना जीवन खो दिया है। इस हमले से पंजाब को शांति को भंग करने की कोशिश की गई है। मेरा मानना है कि शांति को स्थापित करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को  सतर्क रहना चाहिए और एक-दूसरे के साथ समन्वय करना चाहिए। 

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इस मामले के तार विदेशों में बैठे कट्टरपंथियों से जुड़े हो सकते हैं। वहीं, धमाके के बाद पुलिस व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है और नाकाबंदी कर इलाके में हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।

इसके अलावा पुलिस ने राजास्थान बोर्डर को सील कर दिया है और हर किसी पर नजर रख रही है। इधर, पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले ही हाईअलर्ट जारी किया था, जिसके बाद बावजूद भी धमाका हुआ है। इससे पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान उठने लगा है।

टॅग्स :बम विस्फोटपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं