लाइव न्यूज़ :

पुलिस से बचते हुए गुरुद्वारे पहुंचा था अमृतपाल सिंह, 45 मिनट बिताए, पुजारी से फोन और कपड़े मांगे फिर...

By अनिल शर्मा | Updated: March 22, 2023 13:52 IST

अमृतपाल को फरार हुए पांच दिन हो चुके हैं। पंजाब पुलिस उसे पकड़ने के लिए एक पैर पर खड़ी है। राज्य में 23 मार्च तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कार्रवाई के सिलसिले में करीब 180 गिरफ्तारियां की गईं और कई अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह शनिवार को अपने चार साथियों के साथ गुरुद्वारा में कम से कम 45 मिनट बिताए थे। गुरुद्वारे से निकलने से पहले अपनी नीली और केसरिया पगड़ी उतार दी और घर में उपलब्ध सामान्य पगड़ी उठा ली।इस बीच,पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की अलग-अलग वेश-भूषा और पोशाक में कई तस्वीरें जारी की हैं।

चंडीगढ़ः खालिस्तानी उग्रवादी और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह ने शनिवार को पुलिस की दबिश के बीच गुरुद्वारा में कम से कम 45 मिनट बिताए थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में गुरुद्वारे के उपदेशक और उनकी पत्नी के हवाले से बताया गया है कि अमृतपाल दोपहर करीब 1 बजे गुरुद्वारे आया और दोपहर 1.45 बजे चला गया। गुरुद्वारे के उपदेश और उनका परिवार शाम 4 बजे तक इस बात से अनजान था कि पुलिस उसका (अमृतपाल) पीछा कर रही है।

नंगल अंबियन गुरुद्वारे के पुजारी रंजीत सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि जब अमृतपाल और उसके लोग गुरुद्वारे में आए तो उन्हें लगा कि वे हंगामा करने आए हैं। जब अमृतपाल गुरुद्वारे पहुंचा तो उसके साथ चार लोग थे और उन्होंने कहा कि वे एक कार्यक्रम में जा रहे हैं जिसके लिए उन्हें कुछ कपड़ों की जरूरत है।

रणजीत सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, मैं हैरान था लेकिन मैंने वही किया जो उन्होंने कहा और मेरे बेटे के कपड़े ले लिए। अमृतपाल ने उनसे एक जोड़ी लंबी पतलून भी मांगी। रणजीत सिंह के मुताबिक, अमृतपाल के आदमी फोन पर किसी से 'महौल' के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन उस वक्त कोई शक नहीं हुआ। 

अमृतपाल ने उनसे पूछा कि क्या वह उनके (पुजारी के) फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, उसने मेरा फोन लिया और थोड़ी देर बाद, जब वह जाने लगे तो उसे वापस कर दिया। रणजीत सिंह की पत्नी नरिंदर कौर ने द ट्रिब्यून को बताया कि उन्होंने गुरुद्वारे से निकलने से पहले अपनी नीली और केसरिया पगड़ी उतार दी और घर में उपलब्ध सामान्य पगड़ी उठा ली।

गौरतलब है कि अमृतपाल को फरार हुए पांच दिन हो चुके हैं। पंजाब पुलिस उसे पकड़ने के लिए एक पैर पर खड़ी है। राज्य में 23 मार्च तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कार्रवाई के सिलसिले में करीब 180 गिरफ्तारियां की गईं और कई अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कड़े आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि अमृतपाल पंजाब छोड़कर चला गया है। इस बीच उत्तराखंड पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास सभी गुरुद्वारे, होटलों की जांच शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की अलग-अलग वेश-भूषा और पोशाक में कई तस्वीरें जारी की हैं ताकि अगर वे अपना रूप बदलता है तो भी उसे पकड़ा जा सके।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह