लाइव न्यूज़ :

सई परांजपे की फिल्म में वित्तीय कामकाज संभालती थीं अमृता प्रीतम

By भाषा | Updated: February 14, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी अमृता प्रीतम अपनी कविताओं, कहानियों और निबंधों की सौ से अधिक किताबों के लिए मशहूर हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दिल्ली में सई परांजपे की फिल्म “स्पर्श” की शूटिंग के दौरान वह वित्तीय कामकाज भी संभालती थीं।

यह उस समय की बात है जब परांजपे “स्पर्श” के लिए निर्माता की खोज कर रही थीं और बासु भट्टाचार्य इसके लिए तैयार हो गए।

खबर फैलने के बाद परांजपे को कई लोगों ने आगाह किया कि भट्टाचार्य किसी को पैसे नहीं देते लेकिन उन्होंने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया।

भट्टाचार्य जुगाड़ लगाने में भी माहिर व्यक्ति थे।

शूटिंग के लिए फिल्म की टीम जब दिल्ली पहुंची, तब परांजपे ने प्रीतम के रहने की व्यवस्था की।

परांजपे के एक नजदीकी दोस्त सुशील कुमार चक्रवर्ती एक सफल उद्योगपति थे और गोल्फ लिंक्स क्षेत्र में उनका बड़ा सा घर था।

दिल्ली में शूटिंग के दौरान चक्रवर्ती ने अपना घर परांजपे को इस्तेमाल के लिए दे दिया था।

भट्टाचार्य ने इस मौके का तत्काल फायदा उठाया और ओम पुरी, साउंड रिकार्डिस्ट सुधांशु और कैमरामैन को परांजपे के साथ फ्लैट में रहने को कह दिया।

उन्होंने मुख्य किरदार निभाने वाले नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी को दिल्ली के सुंदरनगर में सुरेश जिंदल के घर पर ठहरा दिया।

दरअसल, दिल्ली में किसी को भी ठहराने के लिए भट्टाचार्य को पैसे नहीं खर्च करने पड़े।

इन घटनाओं को परांजपे ने अपने संस्मरण “ए पैचवर्क क्विल्ट : ए कोलाज ऑफ माई क्रिएटिव लाइफ” में लिखा है जो हार्पर कॉलिन्स ने प्रकाशित की है।

परांजपे की किताब के अनुसार, “बासु की सोच के मुताबिक कुछ भी खरीदना या काम लेने के लिए किसी को पैसे देना बुरी चीज थी। वह कहते थे कि सभी अभिनेता अपने कॉस्ट्यूम खुद लेकर आएंगे। उनकी हर फिल्म में इसी तरह काम होता था। मुझे ग्लानि होती थी। यह थिएटर में चल सकता था लेकिन एक फीचर फिल्म में इस प्रकार की कंजूसी करना विचित्र बात थी और ऐसा नहीं होता था।”

प्रीतम, भट्टाचार्य की अच्छी दोस्त थीं और वह उन्हें शूटिंग के दौरान वित्तीय कामकाज संभालने को कहते थे।

पद्म भूषण से सम्मानित परांजपे ने कहा, “यह व्यवस्था ठीक रही क्योंकि सुरेश स्याल (प्रबंधक) खर्च किए गए पैसों का हिसाब देते थे और उन्हें अगली किस्त दे दी जाती थी।”

भट्टाचार्य परांजपे से हंसते हुए कहा करते थे, “तुमने देश की एक बड़ी कवयित्री को अकाउंटेंट बना दिया है।”

सई की मां शकुंतला परांजपे विख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता थीं तथा उनके पिता युरा स्लेप्टजोफ रूसी कलाकार थे।

सई ने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी, पुणे से की थी। उन्होंने शहर में बच्चों का थिएटर भी शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो