लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में BJP सरकार बनने पर अमृता फड़नवीस ने दी बधाई, बोली-देवेंद्र फड़नवीस व अजित पवार आपने कर दिखाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 13:50 IST

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद अमृता फड़नवीस ने ट्वीट कर कहा, "देवेंद्र फड़नवीस व अजित पवार नई सरकार बनाने पर आपको बधाई, आप दोनों ने मिलकर कर दिखाया है।"

Open in App
ठळक मुद्देसीएम फडनवीस की पत्नी ने ट्वीट कर नई सरकार को दी बधाईमहाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भाजपा ने एनसीपी नेता व शरद पवार के भतीजे अजित पवार के साथ मिलकर नई सरकार बना ली है। नई सरकार में बतौर सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने दूसरी बार शपथ ली है। वहीं, अजित पवार ने नई सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री बनते ही उनकी पत्नी अमृता फड़नवीस ने ट्वीट कर नई सरकार को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार आप दोनों ने मिलकर कर दिखाया है। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहे तमाम उलटफेर के बाद आखिरकार भाजपा सरकार बनाने में सफल हो गई है। इस तरह नई सरकार बनते ही शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर इस गठबंधन का विरोध किया है। उन्होंने  कहा कि सत्ता के लिए अजित पवार ने अपने चाचा को धोखा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अजित ने सिर्फ अपने चाचा से ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के लोगों से भी धोखा किया है। 

आद सुबह महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में भाजपा की नई सरकार बनने पर सीएम और डिप्टी सीएम को बधाई देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि नई सरकार महाराष्ट्र के बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगे।

इसके अलावा, गृहमंत्री ने ट्वीट कर नई सरकार को बधाई देते हुए कहा,  "श्री देवेंद्र फड़नवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री अजित पवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि यह सरकार महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी और प्रदेश में प्रगति के नये मापदंड स्थापित करेगी।"

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos