लाइव न्यूज़ :

अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक पर कसा तंज, बताया ‘बिगड़े नवाब’

By भाषा | Updated: November 2, 2021 00:34 IST

Open in App

मुंबई, एक नवंबर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री नवाब मलिक द्वारा उनकी तस्वीर कथित मादक पदार्थ तस्कर के साथ साझा करने पर सोमवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह रिवर मार्च एनजीओ था जिसने इस व्यक्ति की सेवाएं ली थीं।

उन्होंने आह्वान किया कि ‘बिगड़े नवाब ऊर्जा को सुधरे नवाब में तब्दील करें। अमृता ने कहा सवाल ‘बिगड़े नवाब’ के ‘बॉस या सुपर बॉस’ से पूछा जाना चाहिए।

अमृता ने कहा कि वह नेता नहीं हैं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सचिन गुप्ता और जयदीप राणा ने निदेशक और सहायक के तौर पर ईशा फाउंडेशन के लिए नदी पुनरुद्धार पर गाना बनाया था जिसे पूरे बॉलीवुड ने गाया। मैंने और यहां तक कि देवेंद्र जी ने अपनी आवाज दी।’’

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा,‘‘रिवर मार्च एनजीओं को खासतौर पर मुंबई के लिए उनका यह काम अच्छा लगा। सचिन गुप्ता ने कहा कि वह मुफ्त में काम करेंगे। सभी ने यह मुफ्त में कार्य किया। यहां तक कि डब्बावाले और कोली समुदाय भी इसमें शामिल हुए।’’

इससे पहले मलिक ने कई ट्वीट कर एनसीबी को निशाना बनाया। इसके साथ ही उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर कथित मादक पदार्थ तस्कर के साथ साझा की और भाजपा से संबंध को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने इस तरह की तस्वीर अमृता की भी साझा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं