आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा: मोदी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:14 IST2021-03-10T17:14:31+5:302021-03-10T17:14:31+5:30

Amrit Mahotsav to be celebrated on 75th anniversary of independence: Modi | आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा: मोदी

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा: मोदी

नयी दिल्ली, 10 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाजपा के सभी सांसदों व जनप्रतिनिधियों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देश भर में मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव में बढ-चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। इसकी शुरुआत 12 मार्च को गुजरात के साबरमती आश्रम से होगी।

संसद भवन परिसर में आज हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। संसदीय दल की यह बैठक लगभग एक साल बाद हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ का महोत्सव 75 सप्ताह तक देश भर के 75 स्थानों पर व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।

जोशी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से सरकार की ओर से चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान में पात्र लोगों की मदद करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वह टीकाकरण अभियान में सहायक की भूमिका निभाएं। जैसे लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने में वाहन की व्यवस्था, टीका केंद्रों में व्यवस्था बनाने में उनकी मदद करने और अन्य माध्यमों से लोगों की मदद करना।’’

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों और सभी जन प्रतिनिधियों से ‘‘अमृत महोत्सव’’ भगीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

भाजपा संसदीय दल ने कोविड-19 महामारी के दौरान देश व दुनिया को नेतृत्व देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया। जोशी ने यह प्रस्ताव पेश किया था।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी संसदीय दल को संबोधित किया और कहा कि महामारी के दौरान भाजपा ने लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और साथ ही अपने दायरे को भी व्यापक किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amrit Mahotsav to be celebrated on 75th anniversary of independence: Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे