लाइव न्यूज़ :

आजादी का अमृत महोत्सव: जावड़ेकर ने पुणे में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:32 IST

Open in App

पुणे, 13 मार्च देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उत्सव को लेकर मनाए जा रहे ''आजादी का अमृत महोत्सव'' के तहत केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को पुणे में आयोजित एक प्रदर्शनी का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

देश के स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देती यह प्रदर्शनी आगा खान पैलेस में 15 मार्च तक चलेगी।

इस मौके पर जावड़ेकर ने कहा, '' काफी संघर्ष के बाद हमें आजादी मिल सकी। ऐसे में, यह जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वतंत्रता पाने के लिए किए गए संघर्षों की यात्रा को समझ सके।''

उन्होंने कहा कि ''आजादी का अमृत महोत्सव'' का मकसद स्वतंत्र भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना भी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, '' हम आने वाले 25 वर्षों में देश की प्रगति को भी प्रदर्शित करना चाहते हैं।''

जावड़ेकर प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद नयी दिल्ली स्थित मीडिया सेंटर से ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर पांच अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जिनमें बेंगलुरु, भुवनेश्वर, पटना, सांबा (जम्मू-कश्मीर) और मोइरांग (मणिपुर) शामिल रहे।

आगा खान पैलेस का आजादी के आंदोलन में विशेष स्थान है। भारत छोड़ों आंदोलन की शुरुआत के बाद 1942 में महात्मा गांधी को इस पैलेस में हिरासत में रखा गया था।

आगा खान पैलेस अब एक संग्रहालय है जोकि महात्मा गांधी को हिरासत में रखने की कहानी को बयां करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?