लाइव न्यूज़ :

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की शुरुआत 12 मार्च से

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:53 IST

Open in App

लखनऊ, आठ मार्च भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का स्मरणोत्सव ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा। 12 मार्च से शुरू होकर यह महोत्सव 75 सप्ताह तक चलेगा।

सोमवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। यह वीडियो कॉन्फ्रेंस स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का स्मरणोत्सव यथोचित रूप से मनाने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय समिति की पहली बैठक के सम्बन्ध में था।

बयान के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य स्तरीय ‘अमृत महोत्सव’ के लिए राज्य स्तरीय आयोजन समिति का गठन राज्यपाल की अध्यक्षता तथा कार्यकारणी समिति का गठन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया गया है। राज्य सरकार द्वारा स्मरणोत्सव के वृहद आयोजन की रूपरेखा तैयार की गयी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस आयोजन का लक्ष्य लोगों को देश की आजादी और स्वतंत्रता संग्राम के महत्व को समझाना है, साथ ही, युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आन्दोलन की जानकारी देना है। उन्‍होंने कहा कि इससे युवाओं को जोड़ना है और इस आयोजन को आन्दोलन का रूप देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह