लाइव न्यूज़ :

आजादी के अमृत महोत्सव को महंगे पेट्रोल, डीजल के लिए याद रखा जाएगा: गहलोत

By भाषा | Updated: November 2, 2021 10:24 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के लिए याद रखा जाएगा।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘आजादी के 75वें वर्ष (अमृत महोत्सव) को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।’’ गहलोत ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल व सब्जियों के दाम जिस तरह से बढ़ रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने जनता को महंगाई का ‘दिवाली उपहार’ दिया है। पहले सरकारें प्रयास करती थीं कि त्योहारों पर महंगाई कम से कम हो जिससे आमजन हंसी-खुशी से त्योहार मना सकें।

उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है, ‘‘दीवाली से सिर्फ तीन दिन पहले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 266 रुपये बढ़ाकर मोदी सरकार ने दिवाली पर मिठाइयां महंगी करने का इंतजाम कर दिया है। पेट्रोल 116 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 108 रुपये प्रति लीटर हो गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर एक साल में 598 रुपये से 305 रुपये बढ़कर 903 रुपये हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे