यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ा, दिल्ली में प्रभावित हो सकती है जल आपूर्तिः दिल्ली जल बोर्ड

By भाषा | Updated: November 6, 2021 22:37 IST2021-11-06T22:37:27+5:302021-11-06T22:37:27+5:30

Ammonia level rises in Yamuna water, may affect water supply in Delhi: Delhi Jal Board | यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ा, दिल्ली में प्रभावित हो सकती है जल आपूर्तिः दिल्ली जल बोर्ड

यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ा, दिल्ली में प्रभावित हो सकती है जल आपूर्तिः दिल्ली जल बोर्ड

नयी दिल्ली, छह नवंबर यमुना नदी में अमोनिया के स्तर में वृद्धि की वजह से कई शोधन संयंत्र प्रभावित हुए हैं इसलिए रविवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली जल बोर्ड ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी करके कहा कि यमुना नदी में अमोनिया का प्रदूषण बढ़ने के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलशोधन संयंत्रों की क्षमता प्रभावित हुई है।

इसमें बताया गया कि शनिवार शाम और रविवार सुबह व शाम को दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। वक्तव्य में बताया गया कि पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली नगर परिषद के कुछ इलाकों में और मालवीय नगर के कुछ हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है।

ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी वक्तव्य जारी करके इस स्थिति के बारे में लोगों को जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ammonia level rises in Yamuna water, may affect water supply in Delhi: Delhi Jal Board

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे