लाइव न्यूज़ :

अमोनिया गैस रिसाव : कुर्नूल प्रशासन को पर्यावरण नुकसान को ठीक करने के लिए कदम उठाने का निर्देश

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने आंध्र प्रदेश में कुर्नूल प्रशासन को नंदयाल में अमोनिया गैस रिसाव के चलते पर्यावरण को हुए नुकसान को ठीक करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल के नेतृत्व वाली पीठ ने उस विशेषज्ञ समिति की सिफारिश को स्वीकार कर लिया जिसने एसपीवाई एग्रो इंडस्ट्रीज के आसपास के क्षेत्र में अमोनिया स्तर की निगरानी की थी। एसपीवाई एग्रो इंडस्ट्रीज में 26 जून 2020 को अमोनिया रिसाव की घटना हुई थी।

समिति ने अधिकरण को बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं करना था तथा रिसाव के लिए इकाई के कर्मचारी और प्रबंधन दोनों जिम्मेदार हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘हमने रिपोर्ट को तर्क पर सही पाया है और प्रतिष्ठान की आपत्तियों का कोई आधार नहीं है।’’

उसने कहा, ‘‘तदनुसार, हम रिपोर्ट को स्वीकार करते हैं और प्रतिष्ठान को उक्त सिफारिशों के संदर्भ में उपचारात्मक कदम उठाने का निर्देश देते हैं जिसकी देखरेख वैधानिक नियामकों द्वारा की जाए।’’

एनजीटी ने कहा कि वैधानिक नियामकों को सतर्कता बनाए रखनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए संबंधित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट करनी चाहिए।

कुर्नूल जिले के नंदयाल में स्थित एसपीवाई एग्रो इंडस्ट्रीज में अमोनिया गैस रिसाव की दुर्घटना 26 जून को हुई थी और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन श्रमिक बीमार हो गए थे।

हरित अधिकरण ने निर्देश दिया था कि एसपीवाई एग्रो मृतक के परिजनों के लिए अंतरिम मुआवजे के रूप में 15 लाख रुपये और तीन अन्य श्रमिकों के लिए पांच-पांच लाख रुपये कुर्नूल जिला मजिस्ट्रेट के पास जमा करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा