लाइव न्यूज़ :

अमिताभ ने शादी की सालगिरह पर बधाई देने के लिए प्रशंसकों का किया शुक्रिया अदा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 13:08 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उन्हें और पत्नी एवं अदाकारा जया बच्चन को शादी की सालगिरह पर बधाई देने के लिए प्रशंसकों का बृहस्पतिवार को शुक्रिया अदा किया।

अमिताभ और जया तीन जून 1973 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनके दो बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा हैं।

अमिताभ ने कहा कि वह प्रशंसकों से मिले प्यार से अभिभूत हैं।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘ जया और मुझे शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। तीन जून 1973 .... अब 48 साल हो गए हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ आपकी शुभकामनाएं और बेहतरीन शब्द हमारे लिए बेहद प्रेरक हैं और इसने हमे आपके प्रेम से भर दिया है। ’’

अमिताभ और जया ने ‘जंजीर’, ‘शोले’, ‘अभिमान’, ‘मिली’, ‘चुपके चुपके’, ‘सिलसिला’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ आदि कई फिल्मों में साथ काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस